Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur pensioners protest dc office assembly gherao november 19

सिरमौर: हक की लड़ाई में डीसी कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी डटे रहे पेंशनर, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

Sat, 14 Nov 2026 02:07 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:07 PM IST
sirmaur pensioners protest dc office assembly gherao november 19
अपने हक और लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर बुजुर्ग पेंशनरों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की सिरमौर इकाई का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अवकाश होने के बावजूद पेंशनर अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे रहे। इस दौरान राजगढ़ से पहुंचे पेंशनरों के अलावा कारपोरेट सेक्टर से जुड़े पूर्व कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। धरने के दौरान कारपोरेट सेक्टर से जुड़े पूर्व कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पेंशनरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पहले इस सेक्टर से जुड़े 18 बोर्डों में कर्मचारियों के लिए पेंशन का प्रावधान था, लेकिन वर्ष 2004 में पेंशन बंद कर दी गई। पूर्व कर्मचारियों ने बताया कि नौकरी के दौरान जिन कर्मचारियों को एक लाख रुपये तक वेतन मिलता था, आज उन्हें महज दो से तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। यह राशि भी ईपीएफ के तहत मिलने वाली पेंशन है। उन्होंने कहा कि कई बोर्ड और निगम मुनाफे में चल रहे हैं। ऐसे में सरकार यदि इन कर्मचारियों की पेंशन का प्रावधान करती है तो उस पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। पेंशनरों ने सरकार से लंबित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर देने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट की लंबित राशि का भुगतान जल्द करने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले इन वित्तीय लाभों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने सरकार को 17 नवंबर तक वार्ता के लिए बुलाने और मांगों पर सकारात्मक फैसला लेने का समय दिया है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 17 नवंबर तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: अब सताएगी ठंड! एटा में सीजन का पहला कोहरा, सुबह-सुबह सड़कों पर छाई धुंध

14 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा से पहले वृंदावन के जुगल घाट पर पहुंची टीम, तैयारियों का लिया जायजा

14 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

14 Nov 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली बस, 40 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

14 Nov 2026

उत्तर भारत की बर्फबारी का MP में दिखेगा असर

14 Nov 2026
विज्ञापन

खंडवा: बीएसएनएल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं में फंसा परिवार, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जान पर खेलकर बचाया

14 Nov 2026

अजमेर: दरगाह क्षेत्र में मिला बांग्लादेशी परिवार, दंपती समेत 5 सदस्य हिरासत में; अब तक 66 दस्तयाब

14 Nov 2026
विज्ञापन

मंडला: फूलसागर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा 16 चक्का ट्रक, केबिन में फंसा चालक, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

14 Nov 2026

उज्जैन: चंदन से सजे बाबा महाकाल, चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

14 Nov 2026

वाराणसी में मां काली की प्रतिमा की विदाई, VIDEO

13 Nov 2026

सीतापुर: नेपालपुर चौराहे पर युवक को मारी चार गोलियां, मौके से भाग निकले हमलावर

13 Nov 2026

बठिंडा पेट्रोल बम कांड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़ा पांचवां आरोपी गिरफ्तार फरीदकोट के हिस्ट्रीशीटर सुखजीत पर 17 संगीन केस दर्ज; बैंक खातों में हुई थी फंडिंग

रंगदारी के लिए 50 लाख रुपये मांगने और घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला में एनआरआई की कोठी में 15 साल से केयरटेकर 70 लाख का सामान लेकर फरार, परिवार समेत हुआ गायब

वीडियो: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध, मानदेय वृद्धि का बार-बार आश्वासन देकर मांग पूरी न करने का आरोप

13 Nov 2026

वीडियो: चंपावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू

13 Nov 2026

वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प

13 Nov 2026

साक्षी महाराज की पुलिस को फटकार पर अखिलेश का तंज, भाजपा सांसद ने गिनाईं सपा शासन की घटनाएं

13 Nov 2026

वीडियो: सड़क के लिए कनार के ग्रामीणों ने भरी हुंकार, फिर से भूख हड़ताल शुरू

13 Nov 2026

स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

13 Nov 2026

गुरुग्राम से पटना तक बस चलाने का प्रस्ताव, बिहार के चार शहरों से जुड़ेगा हरियाणा

13 Nov 2026

ट्रेड फेयर में दिखी विकास और विरासत की झलक

13 Nov 2026

देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत

13 Nov 2026

सामाजिक बदलाव के लिए वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच चलाएगा प्रदेशव्यापी अभियान

13 Nov 2026

15 नवंबर को अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन

13 Nov 2026

गुरुग्राम को खुले पशुओं से मुक्त करने को निगम चलाएगा अभियान

13 Nov 2026

सेक्टर-81 से 112 तक अधूरे बरसाती नालों का काम होगा पूरा

13 Nov 2026

बसई तालाब पर होगा छठ महापर्व का भव्य आयोजन

13 Nov 2026

वीडियो: काशीपुर में एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार का आयोजन

निजी स्कूल की बस की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed