{"_id":"68861385a8a4c613940e40a0","slug":"video-blood-donation-camp-in-jhajjar-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: कारगिल विजय दिवस पर मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ लगाया रक्तदान शिविर, 53 यूनिट हुए एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: कारगिल विजय दिवस पर मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ लगाया रक्तदान शिविर, 53 यूनिट हुए एकत्रित
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन, इंडेप्थ विजन फाउंडेशन, मेरा युवा भारत झज्जर, सेवा ट्रस्ट यूके-इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जीत अस्पताल में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों मरीजों की विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान आयोजित रक्तदान अभियान में कुल 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे एम्स बाढ़सा की ब्लड बैंक टीम ने संग्रहित किया।
शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. नितिन कौशिक (गैस्ट्रो एवं कैंसर सर्जन), डॉ. कुलदीप गुलिया (पल्मोनोलॉजिस्ट) और डॉ. निधि धनखड़ (स्त्री रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे। डॉ. नितिन कौशिक ने बताया कि वर्तमान समय में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं, विशेषकर अपच के मामले सबसे अधिक देखे जा रहे हैं, जिसका मुख्य कारण असंतुलित खानपान है। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप गुलिया ने कहा कि देश के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके नाम पर समाज की सेवा करें। यह शिविर उसी भावना को समर्पित था।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इंडेप्थ विजन फाउंडेशन की ओर से विकास धनखड़ ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से कैंसर रोगियों एवं आमजन के लिए समर्पित था, जिसमें लीवर, हर्निया, बवासीर, पेट, सीने, स्त्री रोग, पित्ताशय की थैली तथा कैंसर से संबंधित बीमारियों की निश्शुल्क जांच की गई। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के प्रतिनिधियों जितेंद्र, खुशी ने सभी लाभार्थियों को संस्था के को-स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड की ओर से इम्युनिटी बूस्टर किट वितरित की। इस अवसर पर ललित कुमार, नवीन धनखड़, साहिल, संदीप देशवाल, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।