फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Maharaja-style' decorative lights illuminated the main road.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्य मार्ग पर जगमगाईं महाराजा टाइप सजावटी लाइटें

Sun, 23 Aug 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
'Maharaja-style' decorative lights illuminated the main road.
फोटो-57: बहादुरगढ़ में लाइटों के शुभारंभ पर मौजूद भाजपा नेता। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। शहर के मुख्य मार्ग को आकर्षक और रोशन बनाने की दिशा में नगर परिषद की ओर से मेट्रो लाइन के नीचे डिवाइडर पर लगाई गई श्री श्याम के चिह्न वाली महाराजा टाइप सजावटी लाइटें चालू कर दी गईं। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और भाजपा विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर लाइटों का शुभारंभ किया। लाइटें जलते ही सेक्टर छह की पहली पुलिया से बस स्टैंड तक पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और बेहतर रोशनी से युक्त बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। दिल्ली-रोहतक रोड पर करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो लाइन के डिवाइडर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सजावटी लाइटें शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ रात में राहगीरों को बेहतर रोशनी भी उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

दिनेश कौशिक ने कहा कि आकर्षक लाइटें लगने से मुख्य मार्ग की तस्वीर बदली है। शहर में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed