{"_id":"6a8af6773cbc700851032138","slug":"sr-century-school-takes-first-place-in-the-group-singing-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126504-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: समूहगान प्रतियोगिता में एस.आर. सेंच्युरी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: समूहगान प्रतियोगिता में एस.आर. सेंच्युरी स्कूल प्रथम
Sun, 23 Aug 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-61: प्रतियोगिता की विजेता रहे विद्यार्थियों के साथ अतिथिगण। स्रोत परिषद
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा की ओर से रविवार को लाइन पार स्थित श्री रामा भारती स्कूल में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और सीए नितिन वधवा रहे। अध्यक्षता प्रांतीय संगठन सचिव मूलचंद जोशी ने की। इस दौरान प्रांतीय संरक्षक पवन जैन और जिला समन्वयक सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में एस.आर. सेंच्युरी स्कूल की टीम ने प्रथम, श्री रामा भारती स्कूल ने द्वितीय और महाराजा सूरजमल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एन.आर. हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वैश्य आर्य कन्या स्कूल तथा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता टीमों के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यालयों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रस्तुति दी गई। पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुलदीप जून ने परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. पुरुषोत्तम, दीपक और संगीत शामिल रहे। कार्यक्रम में परिषद के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समूहगान के माध्यम से संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।