फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two teachers and a student on picnic died by drowning at Paradise Valley; accident occurred after they slipped

Ratlam: पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों व एक छात्र की डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Sun, 23 Aug 2026 06:05 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 06:05 PM IST
सार

रतलाम के पास पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे त्रिमूर्ति कान्वेंट स्कूल के दो शिक्षकों और सातवीं कक्षा के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक छात्रा को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two teachers and a student on picnic died by drowning at Paradise Valley; accident occurred after they slipped
पैराडाइज वैली में डूबे लोगो को निकाला गया बाहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम शहर से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित पैराडाइज वैली में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। वहां पिकनिक मनाने पहुंचे जावरा नगर में स्थित त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के दो शिक्षकों व एक छात्र की पानी मे डूबने से मौत हो गई। वहीं एक छात्रा बाहर निकाल लिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन की मौत: राखी का बुलावा देने जा रहे भाई-भतीजे और काका बने हादसे का शिकार, बहन के घर से पांच KM दूर हुई घटना
विज्ञापन


स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों व विद्यार्थियों के अनुसार जिले के जावरा नगर के मन्सापूरण रोड स्थित त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य संदीप सक्सेना, पांच शिक्षक शिवम राठौर, विजय सिंह, प्रिंस मोदी, परवेज खान और विजेंद्र सिंह सभी निवासी जावरा स्कूल के सातवीं से 12वीं कक्षा के म्यूजिकल क्लास के 14 छात्र-छात्राओं के साथ सुबह करीब 10.30 बजे पिकनिक स्थल पैराडाइज वैली गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे तीन बच्चे पानी के पास खेलते-खेलते पानी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Two teachers and a student on picnic died by drowning at Paradise Valley; accident occurred after they slipped
पानी में डूबने से छात्र हर्षित, शिक्षक प्रिंस मोदी और विजयसिंह की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

कक्षा 7वीं के छात्र हर्षित पाटीदार निवासी ग्राम उपरवाड़ा व 9वीं की छात्रा खुशी निवासी जावरा पैर फिसलने से गहरे पानी मे जाने लगे। इसी बीच शिक्षक 40 वर्षीय विजयसिंह निवासी तिलक नगर जावरा और 22 वर्षीय प्रिंस मोदी निवासी खारीवाल कॉलोनी व अन्य लोग हर्षित व खुशी को बचाने पानी में पहुंचे। कुछ लोगों ने खुशी को बाहर निकाल लिया, वहीं हर्षित और ज्यादा गहरे पानी में जाने लगा। उसे बचाने में शिक्षक प्रिंस मोदी व विजय सिंह भी गहरे पानी में जाकर डूब गए। ग्रामीणों व अन्य लोगों ने प्रिंस मोदी, विजय सिंह और हर्षित को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां तीनों को मृत घोषित किया गया। उधर खुशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर से हड़कंप मच गया। परिजन, रिश्तेदार और अन्य लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दीनदयाल नगर थाने से एसआई बशील गणावा व अन्य पुलिसकर्मी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां उपस्थित प्राचार्य सक्सेना व अन्य शिक्षकों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed