फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Conclusion of the Shrimad Valmiki Ramayana Competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीमद् वाल्मीकि रामायण प्रतियोगिता का समापन

Sun, 23 Aug 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Shrimad Valmiki Ramayana Competition
फोटो-51: बहादुरगढ़ में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत फाउंडेशन
बहादुरगढ़। श्री हरि सेवा दल फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्रीमद् वाल्मीकि रामायण प्रतियोगिता का रविवार को सब्जी मंडी के पास स्थित भगवान श्री परशुराम भवन में समापन हुआ। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन रक्षा दल के प्रमुख अश्विनी कुमार रहे। उन्होंने श्रीमद् वाल्मीकि रामायण के महत्व और भारतीय संस्कृति के निर्माण एवं संरक्षण में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनजागरण समिति के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें 9 से 13 वर्ष तथा 13 से 17 वर्ष के बच्चे शामिल रहे। प्रतियोगिता के परीक्षक मंडल में प्रिंस गंभीर और नीरू कक्कड़ ने अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी में श्रीमद् वाल्मीकि रामायण के प्रति रुचि पैदा करना तथा भारतीय सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से बच्चों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक ग्रंथों के प्रति जिज्ञासा और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, परीक्षकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रिंस गंभीर, प्रवीण, नीरू कक्कड़ और कबीर रामावत का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed