फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The festival of Raksha Bandhan was celebrated with great enthusiasm.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया

Sun, 23 Aug 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
The festival of Raksha Bandhan was celebrated with great enthusiasm.
फोटो-59: बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्माकुमारी बहनें। स्रोत केंद्र
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेक्टर-2 और सेक्टर-13 स्थित सेवा केंद्रों पर रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। दोनों केंद्रों पर पहुंचे सैकड़ों भाई-बहनों ने ईश्वरीय स्नेह एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच रक्षासूत्र बंधवाया। इस अवसर पर उन्हें रक्षाबंधन के वास्तविक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज बहादुरगढ़ की डायरेक्टर एवं निर्देशिका बीके अंजलि दीदी ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता विकारों और बुराइयों से मुक्ति पाने में है। रक्षासूत्र हमें बुराइयों से दूर रहकर आत्मिक रूप से स्वतंत्र और सुरक्षित बनने का संदेश देता है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 सेवा केंद्र की संचालिका बीके विनीता दीदी ने सभी का स्वागत करते हुए आह्वान किया कि इस पावन पर्व पर बुराइयों और हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लें। सेक्टर-13 सेवा केंद्र की संचालिका बीके रेणु दीदी ने आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान किया। सभी को तिलक लगाकर ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed