संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सदर थाना पुलिस और सीआईए 2 पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोलधा गांव में दो पटाखा फैक्ट्री और एक गोदाम पकड़ा है। यहां भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए है। पकड़े गए पटाखों की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री में कितनी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे और वहां किस तरह की गतिविधियां चल रही थी। फिलहाल पटाखों की कुल मात्रा और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। डीसीपी शुभम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सोलधा में अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने का काम चल रहा है। इसके बाद टीमों ने तीनों ठिकानों पर दबिश दी, जहां पटाखों की बड़ी संख्या में पेटियां मिली। कार्रवाई अपराध जांच शाखा-2 बहादुरगढ़ और सदर थाना पुलिस ने की। पुलिस की टीम ने गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर दो अवैध पटाखा फैक्ट्री और एक गोदाम पकड़े।
मौके से पटाखे बनाने की मशीनें और लाखों रुपये कीमत के पटाखों के कार्टून बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री मालिक देव चौधरी निवासी अस्थल बोहर, रोहतक बताया गया है। जिन स्थानों पर गोदाम मिले, उनके मालिकों में अजय और कृष्ण निवासी सोलधा के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोलधा गांव में पटाखों के भंडारण और निर्माण को लेकर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि सोलधा गांव में मिली दो पटाखा फैक्ट्री और गोदाम के मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
जांच के बाद खुलेगा पूरा मामला : सोलधा गांव में पटाखा फैक्ट्री और गोदाम मिलने के बाद अब पुलिस जांच के नतीजों पर नजर है। फैक्ट्री में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था या उनका निर्माण भी होता था, इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं, इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस पटाखों की मात्रा और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस कर रही पटाखों की जांच : डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने बताया कि सोलधा गांव में दो फैक्ट्री और एक गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे पकड़े गए है। दो जगह कितनी मात्रा में पटाखे मौजूद हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस पटाखों की मात्रा की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वहां कितना पटाखा भंडार मिला। मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।