{"_id":"6adf2de26b4aeb5d9a09f6d0","slug":"video-allegations-of-attempts-to-influence-voting-during-repolling-as-well-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: रीपोलिंग में भी मतदान प्रभावित करने की कोशिश का आरोप, सपा प्रत्याशी बोले- प्रशासन की सख्ती से धरे रह गए मंसूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: रीपोलिंग में भी मतदान प्रभावित करने की कोशिश का आरोप, सपा प्रत्याशी बोले- प्रशासन की सख्ती से धरे रह गए मंसूबे
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत तीन मतदान केंद्रों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, खैरागढ़, सैंया और फतेहाबाद स्थित तीन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल सैंया ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर पूरे समय डटे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कई बार लोगों को पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने का प्रयास किया और हंगामा कर मतदान प्रभावित करने की कोशिश की। उनके मुताबिक पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और सख्ती के चलते ऐसा नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।