Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
In Bahadurgarh, shopkeepers and local residents swarmed the Municipal Council team that had arrived to seize firecrackers, and made off with the confiscated items from the trolley.
{"_id":"6aeef514398310ba2104b281","slug":"video-in-bahadurgarh-shopkeepers-and-local-residents-swarmed-the-municipal-council-team-that-had-arrived-to-seize-firecrackers-and-made-off-with-the-confiscated-items-from-the-trolley-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद टीम पर दुकानदारों और लोगों का धावा, ट्रॉली से लूट ले गए जब्त पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद टीम पर दुकानदारों और लोगों का धावा, ट्रॉली से लूट ले गए जब्त पटाखे
शहर की अनाज मंडी में शनिवार दोपहर बाद पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और आमजन ने हंगामा करते हुए अधिकारियों पर धावा बोल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे जब्त पटाखे वापस लूट लिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंह सिंधु के नेतृत्व में टीम अनाज मंडी पहुंची थी। यहां खुलेआम स्टॉल लगाकर पटाखे बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने कई दुकानों से 20 किलो से अधिक पटाखे जब्त किए। जब्त पटाखों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा जा रहा था। इसी दौरान दुकानदारों और मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और भीड़ ने नगर परिषद अधिकारियों को घेर लिया। आरोप है कि लोगों ने अधिकारियों पर धावा बोलते हुए ट्रॉली में रखे सभी जब्त पटाखे वापस निकाल लिए। इस दौरान नगर परिषद की टीम को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।
नगर परिषद अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे लाइनपार थाना पुलिस को सौंपा गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने नगर परिषद की कार्रवाई और टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।