{"_id":"6aeef52486af75f473014942","slug":"shopkeepers-and-local-residents-swarmed-municipal-council-team-arrived-to-seize-firecrackers-in-bahadurgarh-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद टीम पर दुकानदारों और लोगों का धावा, ट्रॉली से लूट ले गए जब्त पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद टीम पर दुकानदारों और लोगों का धावा, ट्रॉली से लूट ले गए जब्त पटाखे
Sat, 07 Nov 2026 03:23 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:23 PM IST
सार
नगर परिषद अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे लाइनपार थाना पुलिस को सौंपा गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने नगर परिषद की कार्रवाई और टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अनाज मंडी में शनिवार दोपहर बाद पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और आमजन ने हंगामा करते हुए अधिकारियों पर धावा बोल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे जब्त पटाखे वापस लूट लिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंह सिंधु के नेतृत्व में टीम अनाज मंडी पहुंची थी। यहां खुलेआम स्टॉल लगाकर पटाखे बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने कई दुकानों से 20 किलो से अधिक पटाखे जब्त किए। जब्त पटाखों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा जा रहा था। इसी दौरान दुकानदारों और मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और भीड़ ने नगर परिषद अधिकारियों को घेर लिया। आरोप है कि लोगों ने अधिकारियों पर धावा बोलते हुए ट्रॉली में रखे सभी जब्त पटाखे वापस निकाल लिए। इस दौरान नगर परिषद की टीम को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
नगर परिषद अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे लाइनपार थाना पुलिस को सौंपा गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने नगर परिषद की कार्रवाई और टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।