Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Armed miscreants enter factory: Hold guard hostage and carry out a robbery in bahadurgarh

फैक्टरी में घुसे हथियारबंद बदमा: गार्ड को बंधक बनाकर की लूट, ट्रांसफार्मर की कॉपर कॉइल समेत सामान चोरी

Sat, 07 Nov 2026 09:19 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 07 Nov 2026 09:19 AM IST
सार

दूसरा गार्ड बालेश्वर मौके पर पहुंचा और रमेश के हाथ-पैर खोले। जांच करने पर ट्रांसफार्मर की कॉपर कॉइल, दो इन्वर्टर बैटरियां, करीब 15-20 फीट कॉपर केबल और थ्रेड मशीन चोरी मिली।

विज्ञापन
Armed miscreants enter factory: Hold guard hostage and carry out a robbery in bahadurgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के सूर्या नगर स्थित आकाश इंटरनेशनल कंपनी में देर रात तीन से चार नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर फैक्टरी से कीमती सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने गार्ड को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ-पैर बांधकर कंपनी के कार्यालय की पहली मंजिल पर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी फैक्टरी से सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह पिछले छह-सात महीने से कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है। उसकी ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। 6 नवंबर की रात वह गार्ड रूम से निकलकर फैक्टरी का चक्कर लगाने जा रहा था। इसी दौरान उसे कंपनी के अंदर तीन-चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधे मिले। आरोपियों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 8 बजे दूसरा गार्ड बालेश्वर मौके पर पहुंचा और रमेश के हाथ-पैर खोले। जांच करने पर ट्रांसफार्मर की कॉपर कॉइल, दो इन्वर्टर बैटरियां, करीब 15-20 फीट कॉपर केबल और थ्रेड मशीन चोरी मिली। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने शिकायत पर केस नंबर 253 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed