Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government procurement of paddy and pearl millet has stopped in Hansi; farmers are now dependent on private commission agents.

हांसी में धान-बाजरे की सरकारी खरीद बंद, अब निजी आढ़तियों के भरोसे किसान

Mon, 16 Nov 2026 08:33 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:33 PM IST
Government procurement of paddy and pearl millet has stopped in Hansi; farmers are now dependent on private commission agents.
हांसी।हांसी की अनाज मंडियों में धान और बाजरे की सरकारी खरीद का निर्धारित समय पूरा हो चुका है। इस सीजन में हांसी और सिसाय अनाज मंडी में कुल 1 लाख 37 हजार 36 क्विंटल पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद की गई है। वहीं सरकारी खरीद के तहत खरीदे गए धान में से अब तक 1 लाख 1 हजार 115 क्विंटल का उठान हो चुका है। मंडियों में शेष करीब 35 हजार 921 क्विंटल धान का उठान भी आगामी दो से तीन दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। इस बार मंडियों में सरकारी खरीद के मुकाबले निजी आढ़तियों के माध्यम से धान की बिक्री का आंकड़ा कहीं अधिक रहा है। अब तक करीब 3 लाख 98 हजार 662 क्विंटल धान निजी आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा चुका है। यानी सरकारी खरीद की तुलना में करीब तीन गुना धान निजी कारोबारियों के हाथों बिका है। सरकारी खरीद का समय समाप्त होने के बाद अब जिन किसानों की पीआर धान की फसल बची हुई है, उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए निजी आढ़तियों पर निर्भर रहना पड़ेगा। पीआर धान की आवक ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा हांसी अनाज मंडी में इस सीजन पीआर धान की बंपर आवक हुई है। 15 नवंबर पीआर धान की सरकारी खरीद की अंतिम तारीख थी। इस बार हांसी मंडी में करीब 83 हजार 800 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हुई और मंडी में पहुंची पूरी फसल की खरीद की जा चुकी है। वहीं अब तक 58 हजार 455 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। शेष धान का उठान आगामी एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के भुगतान की बात करें तो पीआर धान के करीब 11 करोड़ 50 लाख रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। पिछले सीजन में हांसी मंडी में करीब 63 हजार मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 83 हजार 800 मीट्रिक टन तक पहुंच गया। इस तरह पिछले साल के मुकाबले करीब 20 हजार 800 मीट्रिक टन अधिक पीआर धान मंडी में पहुंचा है। वहीं सिसाय अनाज मंडी में भी करीब 53 हजार मीट्रिक टन पीआर धान की आवक दर्ज की गई। 1121 धान की बंपर आवक, किसानों को मिल रहा 5250 रुपये भाव हांसी सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने बताया कि मंडी में 1121 किस्म के धान की भी बंपर आवक हुई है। किसानों को 1121 धान का करीब 5250 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीआर धान की सरकारी खरीद समाप्त हो चुकी है, लेकिन किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। वहीं मंडी प्रधान हरिकेश सिंगला ने कहा कि इस बार किसानों को उनकी फसल का उचित भाव मिल रहा है। मंडी में फसल पहुंचते ही उसकी खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है। इससे किसानों को राहत मिली है। बाजरे की आवक भी रही कम पीआर धान के साथ बाजरे की सरकारी खरीद का समय भी समाप्त हो गया है। इस सीजन में हांसी अनाज मंडी में केवल 19 हजार 429 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। पिछले सीजन की तुलना में इस बार बाजरे की आवक को लेकर भी मंडी में गतिविधियां सीमित रहीं। अब सरकारी खरीद का समय पूरा होने के बाद मंडी प्रशासन का मुख्य जोर बची हुई फसल के उठान पर है। अधिकारियों ने कही व्यवस्थाएं सुचारू रखने की बात मार्केट कमेटी के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि पीआर धान और बाजरे की सरकारी खरीद का निर्धारित समय पूरा हो चुका है। मंडी में व्यवस्थाएं सुचारू रखने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित खरीद एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं वेयरहाउस मैनेजर रविंदर शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर पीआर धान की खरीद की अंतिम तारीख थी। हांसी मंडी में करीब 83 हजार 800 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हुई और पूरी फसल की खरीद की जा चुकी है। अब तक 58 हजार 455 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। शेष धान का उठान आगामी एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है। किसानों के खातों में करीब 11 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी: बकरियों को बनाया चारा, पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

16 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा के दौरान रामनगर पहुंचे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

16 Nov 2026

बरेली: युवक की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

16 Nov 2026

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की जान पर संकट: दो दिन में दूसरी बार नाव के इंजन में लगी आग, प्रशासन ने दी चेतावनी

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा के परखम में भाजपा-संघ का महामंथन, योगी पहुंचे; स्मृति ईरानी और असीम अरुण भी आए

16 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: मिशन-2027 के लिए भाजपा का महामंथन, परखम पहुंचे सीएम योगी; मथुरा से साधेगा प्रदेश का सियासी गणित

16 Nov 2026

सोलन: कुमारहट्टी के पास पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

16 Nov 2026
विज्ञापन

रायबरेली में मार्केट रेट ज्यादा होने से समितियों में धान तौल कराने में किसान नहीं ले रहे दिलचस्पी

16 Nov 2026

एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल दवाओं को बना रहा बेअसर, बिलासपुर में विशेषज्ञों ने किया जागरूक

16 Nov 2026

अमेठी में धान क्रय केंद्र का हाल, कहीं तौल का इंतजार तो कहीं बोरियों का अभाव

16 Nov 2026

लंबित मांगों को लेकर रामपुर में श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर गरजे मजदूर

16 Nov 2026

बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत

16 Nov 2026

खंडवा: नए नगर निगम भवन का सीएम करेंगे लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग तैयार, पुरानी जगह बनेगा मॉल

16 Nov 2026

Video: ऊदा देवी के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले भवननाथ पासवान

16 Nov 2026

प्रयागराज - नाव से उतरने के दौरान पैर फिसलने से संगम में डूबा युवक, महाराष्ट्र से आया था परिवार

16 Nov 2026

शिमला में पेंशनर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, 194 माह के बकाया एरियर के भुगतान की मांग

16 Nov 2026

मंडी: नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर समेत कई पदों के लिए साक्षात्कार

16 Nov 2026

हमीरपुर में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के नाम पर बुजुर्ग से 17.43 लाख की साइबर ठगी

एएमयू छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह

16 Nov 2026

रामपुर बुशहर: निपुण भारत मिशन के तहत कुमारसैन में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत बनाने पर जोर

16 Nov 2026

कानपुर: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

16 Nov 2026

नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर HRTC बस खराब होने से लगा जाम, दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें

16 Nov 2026

शामली: एनकाउंटर की आशंका में बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर

16 Nov 2026

बिजनौर: पावर लिफ्टिंग में अंजली त्यागी ने जीता सिल्वर मेडल, 84 किलो भार वर्ग में हासिल किया दूसरा स्थान

16 Nov 2026

गोंडा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर रवाना हुआ वाहन

16 Nov 2026

कुंभ मेले की तैयारियों का आईजी ने लिया जायजा, अस्थायी पुलिस लाइन और यातायात प्रबंधन पर दिए निर्देश

16 Nov 2026

कानपुर: विद्युत मीटर और कार में तोड़फोड़, पूर्व परिचित पर धमकी देने का आरोप

16 Nov 2026

चकेरी के बड़े पार्क में पूर्वांचल छठ पूजा का भव्य आयोजन, 28 वर्षों से निरंतर हो रहा है कार्यक्रम

16 Nov 2026

फरीदकोट में आप कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिखाए काले झंडे, दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

मेरठ: मेडा कार्यालय में किसानों का धरना 15वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed