{"_id":"6afb5303ad96a92e1c09419c","slug":"details-of-all-actions-taken-regarding-electricity-consumers-complaints-will-be-updated-on-the-portal-hisar-news-c-21-hsr1020-993454-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर हर कार्रवाई का ब्योरा पोर्टल पर होगा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर हर कार्रवाई का ब्योरा पोर्टल पर होगा अपडेट
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने डिजिटल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) पोर्टल पर शिकायतों से जुड़ी सभी जानकारियां समयबद्ध तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके निस्तारण और सीजीआरएफ के आदेशों की अनुपालना तक हर चरण का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुरुग्राम की रैंकिंग के लिए पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से किए गए आकलन की समीक्षा की गई। इसमें डिजिटल सीजीआरएफ पोर्टल पर अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
मुख्य अभियंता कॉमर्शियल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार शिकायत पर की गई कार्रवाई, सीजीआरएफ के आदेश, उनकी अनुपालना और शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। इसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
सीजीआरएफ के चेयरपर्सन, मुख्य अभियंताओं, सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। अधीक्षण अभियंता आरए व्यक्तिगत रूप से प्रगति की निगरानी करेंगे और निर्धारित समय-सीमा में अनुपालना रिपोर्ट मुख्य अभियंता कॉमर्शियल कार्यालय को सौंपेंगे, ताकि प्रबंध निदेशक को इसकी जानकारी दी जा सके।
ऑनलाइन निगरानी संभव होगी : चुघ
डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि पोर्टल पर शिकायतों की पूरी प्रक्रिया दर्ज होने से उपभोक्ता उनकी स्थिति, कार्रवाई और आदेशों की अनुपालना ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे शिकायत निवारण व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।