{"_id":"6afb5266bcbe625c200e56c6","slug":"shukla-murder-case-two-foreign-made-pistols-and-eight-cartridges-hidden-in-bushes-recovered-hisar-news-c-21-hsr1005-993557-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्ला हत्याकांड : झाड़ियों में छिपाए दो विदेशी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्ला हत्याकांड : झाड़ियों में छिपाए दो विदेशी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद
विज्ञापन
बरवाला। बाड़ो पट्टी टोल प्लाजा शिफ्ट इंचार्ज संजय शुक्ला हत्याकांड में सीआईए हिसार की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बहबलपुर निवासी मनोज उर्फ फिल्मी, सोनीपत निवासी सचिन और रोहित के रूप में हुई है। तीनों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले में गिरफ्तार किया गया।
आरोपी रोहित की निशानदेही पर रायपुर रोड स्थित एक पुराने फार्म हाउस के पास झाड़ियों में छिपाए गए बैग से दो विदेशी पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सीआईए हिसार के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि रोहित ने पूछताछ में हथियार झाड़ियों में छिपाकर रखने की बात बताई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बैग बरामद कर हथियारों को आगामी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
इन आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
मामले में इससे पहले हिसार के सेक्टर-16 निवासी साहिल, दिल्ली के ईशारपुर निवासी धीरज, हिमांशु पुत्र जितेंद्र और हिमांशु पुत्र दलीप गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो साहिल ने किराये पर ली थी। 19 सितंबर को बहबलपुर निवासी मनोज उर्फ फिल्मी और सोनीपत के गांव कबीरपुर निवासी सचिन को सोनीपत एसटीएफ ने एनएच-44 स्थित भिगान फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया था। इस दौरान मनोज ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। मनोज का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।
यह था मामला
23 जून की रात बाड़ो पट्टी टोल प्लाजा पर 130 रुपये के टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ था। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने खुद को बहबलपुर गांव का निवासी बताकर टैक्स देने से मना कर दिया था। टोलकर्मियों ने आईडी मांगी तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने टोल मैनेजर प्रयागराज निवासी संजय शुक्ला को स्कॉर्पियो से कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। प्लाजा पर कार्यरत महाराष्ट्र के ठाणे निवासी कल्याणपुर निवासी रमेश मौर्य की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।