Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Government procurement of paddy and pearl millet has stopped in Hansi; farmers are now dependent on private commission agents.
{"_id":"6afb1b488ecaf8688803d86c","slug":"video-government-procurement-of-paddy-and-pearl-millet-has-stopped-in-hansi-farmers-are-now-dependent-on-private-commission-agents-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में धान-बाजरे की सरकारी खरीद बंद, अब निजी आढ़तियों के भरोसे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में धान-बाजरे की सरकारी खरीद बंद, अब निजी आढ़तियों के भरोसे किसान
हांसी।हांसी की अनाज मंडियों में धान और बाजरे की सरकारी खरीद का निर्धारित समय पूरा हो चुका है। इस सीजन में हांसी और सिसाय अनाज मंडी में कुल 1 लाख 37 हजार 36 क्विंटल पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद की गई है। वहीं सरकारी खरीद के तहत खरीदे गए धान में से अब तक 1 लाख 1 हजार 115 क्विंटल का उठान हो चुका है। मंडियों में शेष करीब 35 हजार 921 क्विंटल धान का उठान भी आगामी दो से तीन दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।
इस बार मंडियों में सरकारी खरीद के मुकाबले निजी आढ़तियों के माध्यम से धान की बिक्री का आंकड़ा कहीं अधिक रहा है। अब तक करीब 3 लाख 98 हजार 662 क्विंटल धान निजी आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा चुका है। यानी सरकारी खरीद की तुलना में करीब तीन गुना धान निजी कारोबारियों के हाथों बिका है। सरकारी खरीद का समय समाप्त होने के बाद अब जिन किसानों की पीआर धान की फसल बची हुई है, उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए निजी आढ़तियों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
पीआर धान की आवक ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा
हांसी अनाज मंडी में इस सीजन पीआर धान की बंपर आवक हुई है। 15 नवंबर पीआर धान की सरकारी खरीद की अंतिम तारीख थी। इस बार हांसी मंडी में करीब 83 हजार 800 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हुई और मंडी में पहुंची पूरी फसल की खरीद की जा चुकी है। वहीं अब तक 58 हजार 455 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। शेष धान का उठान आगामी एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों के भुगतान की बात करें तो पीआर धान के करीब 11 करोड़ 50 लाख रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। पिछले सीजन में हांसी मंडी में करीब 63 हजार मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 83 हजार 800 मीट्रिक टन तक पहुंच गया। इस तरह पिछले साल के मुकाबले करीब 20 हजार 800 मीट्रिक टन अधिक पीआर धान मंडी में पहुंचा है। वहीं सिसाय अनाज मंडी में भी करीब 53 हजार मीट्रिक टन पीआर धान की आवक दर्ज की गई।
1121 धान की बंपर आवक, किसानों को मिल रहा 5250 रुपये भाव
हांसी सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने बताया कि मंडी में 1121 किस्म के धान की भी बंपर आवक हुई है। किसानों को 1121 धान का करीब 5250 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीआर धान की सरकारी खरीद समाप्त हो चुकी है, लेकिन किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है।
वहीं मंडी प्रधान हरिकेश सिंगला ने कहा कि इस बार किसानों को उनकी फसल का उचित भाव मिल रहा है। मंडी में फसल पहुंचते ही उसकी खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है। इससे किसानों को राहत मिली है।
बाजरे की आवक भी रही कम
पीआर धान के साथ बाजरे की सरकारी खरीद का समय भी समाप्त हो गया है। इस सीजन में हांसी अनाज मंडी में केवल 19 हजार 429 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। पिछले सीजन की तुलना में इस बार बाजरे की आवक को लेकर भी मंडी में गतिविधियां सीमित रहीं। अब सरकारी खरीद का समय पूरा होने के बाद मंडी प्रशासन का मुख्य जोर बची हुई फसल के उठान पर है।
अधिकारियों ने कही व्यवस्थाएं सुचारू रखने की बात
मार्केट कमेटी के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि पीआर धान और बाजरे की सरकारी खरीद का निर्धारित समय पूरा हो चुका है। मंडी में व्यवस्थाएं सुचारू रखने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित खरीद एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
वहीं वेयरहाउस मैनेजर रविंदर शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर पीआर धान की खरीद की अंतिम तारीख थी। हांसी मंडी में करीब 83 हजार 800 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हुई और पूरी फसल की खरीद की जा चुकी है। अब तक 58 हजार 455 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। शेष धान का उठान आगामी एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है। किसानों के खातों में करीब 11 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।