{"_id":"6afa0aac7f1d75bbe600f9dd","slug":"police-will-keep-a-close-watch-on-those-burning-stubble-sp-hisar-news-c-21-1-hsr1019-993122-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : एसपी
Mon, 16 Nov 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए हिसार पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि पराली जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है। इससे लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है। साथ ही खेतों की उपजाऊ शक्ति प्रभावित होती है और मिट्टी के मित्र जीव भी नष्ट होते हैं।
उन्होंने किसानों को कृषि विभाग के सुझाए आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक तरीकों से फसल अवशेषों का प्रबंधन करने की सलाह दी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी रखने, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और पंचायतों व संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं।