Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Employees staged a protest against the government and submitted a memorandum through the Deputy Commissioner (DC); they warned that if their demands are not met, they will take their protest to the Chief Minister’s camp office.
{"_id":"6afaf086750f7d981600255f","slug":"video-employees-staged-a-protest-against-the-government-and-submitted-a-memorandum-through-the-deputy-commissioner-dc-they-warned-that-if-their-demands-are-not-met-they-will-take-their-protest-to-the-chief-ministers-camp-office-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीसी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम कैंप ऑफिस घेरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीसी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम कैंप ऑफिस घेरने की चेतावनी
हांसी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार पर लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। इसी के विरोध में प्रदेश के सभी 23 जिलों में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन हरियाणा के स्टेट प्रधान गंगा राम मोन ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की कथित तानाशाही और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक व मौलिक अधिकारों के हनन के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 16, 19 और 21 का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से सभा करने का अधिकार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित सभा की पूर्व सूचना सरकार को देने के बावजूद कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। यहां तक कि खाना खाते और रात को सोते समय कर्मचारियों को उठाया गया, जो उनके अनुसार अपहरण जैसी कार्रवाई है।
गंगा राम मोन ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में गेस्ट टीचरों को नियमित करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और सर्वोच्च न्यायालय व हाईकोर्ट के फैसलों को लागू करना शामिल है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।