Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Accident near Sisay turn on Jind Road; three children were returning to their hostel from school.
{"_id":"6ad3a25f0e007d1bcc0c6cbc","slug":"video-accident-near-sisay-turn-on-jind-road-three-children-were-returning-to-their-hostel-from-school-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद रोड पर सिसाय मोड़ के पास हादसा, स्कूल से हॉस्टल लौट रहे थे तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रोड पर सिसाय मोड़ के पास हादसा, स्कूल से हॉस्टल लौट रहे थे तीन बच्चे
हांसी। जींद रोड से सिसाय मोड़ पर स्कूल से हॉस्टल लौट रहे तीन बच्चों के साथ सड़क हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार एक अज्ञात वाहन चालक अचानक कट मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक 16 वर्षीय लड़का और दूसरी 12 वर्षीय लड़की एक छोटे बच्चे को मामूली चोट आई है।
घायल लड़के की पहचान सागर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सागर के जबड़े में चोट आई है और उसके कान से खून बहने लगा। वहीं, 12 वर्षीय बच्ची के दांत टूट गए। सागर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है।
घायल बच्चों के दादा राजकुमार ने बताया कि नारनौंद के माजरा माढ़ा में पढ़ती थी। लड़कीस्कूल से हॉस्टल में आई थी। आज शनिवार के चलते छुट्टी होने की वजय से आज घर आ रहे थे। सिसाय मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने अचानक कट मार दिया और बच्चों को टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। हादसे में तीन बच्चों में से दो को चोटें आई हैं।
राजकुमार ने मांग की कि पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि घायल बच्चों को न्याय मिल सके। परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।