फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Army soldier swindled out of 7 lakh on a matrimonial app by someone promising marriage

Hisar News: मैटरीमोनियल एप पर शादी का झांसा देकर सेना के जवान से 7 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Army soldier swindled out of 7 lakh on a matrimonial app by someone promising marriage
हिसार। कैंट निवासी भारतीय सेना के एक जवान से साइबर ठगों ने मैटरीमोनियल एप के जरिये शादी का भरोसा दिलाकर ट्रेडिंग के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धनराज ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसने मोबाइल पर मैटरीमोनियल एप डाउनलोड कर शादी के लिए जीवनसाथी तलाशने की रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर सारान्या नाम की युवती से बातचीत शुरू हुई। उसने खुद को ब्रिटेन के ग्रीनविच का निवासी बताया। सारान्या ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसके मामा यूके में ट्रेडिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

सारान्या ने धनराज की अपने माता-पिता से और उसने अपने माता-पिता की सारान्या के परिजनों से बातचीत करवाई। दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद युवती ने शादी में अधिक खर्च होने की बात कहकर साथ में ट्रेडिंग करने का प्रस्ताव दिया। धनराज ने उस पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारान्या के भेजे लिंक पर क्लिक करने से एक एप खुली और धनराज व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। वहां उसे बताया गया कि एप पर दिखने वाले डॉलर या क्वाइन के बदले 30 प्रतिशत कमीशन देना होगा। उसने शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश किए। एप पर मुनाफा दिखाया गया और वह रकम निकालने में भी सफल रहा। इसके बाद उसने धीरे-धीरे सात लाख रुपये निवेश कर दिए। रकम निकालने की कोशिश करने पर पैसे नहीं निकले और उससे और रुपये मांगे जाने लगे। तब उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed