फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The snatchers had pawned the gold chain and earrings to obtain a loan.

Hisar News: झपटमारों ने सोने की चेन और झुमके गिरवी रख लिया था लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The snatchers had pawned the gold chain and earrings to obtain a loan.
हिसार। नवदीप कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और कानों के झुमके छीनने के मामले में पुलिस ने गहने और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार झपटमारों ने गहने गिरवी रखकर दो लाख रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि झपटमारी के आरोपी करनाल जिले के गांव फफड़ाना निवासी बिजेंद्र और हांसी जिले के गांव सिसाय निवासी संदीप उर्फ गुजराती उर्फ बिट्टू की मुलाकात जेल में हुई थी।
विज्ञापन

दोनों नशा करने के आदी हैं। उन्होंने 27 जून को नवदीप कॉलोनी के सियाराम नगर निवासी 71 वर्षीय विद्या देवी के गले से सोने की चेन और कानों के झुमके छीने थे। उस समय विद्या देवी घर से घूमने और पक्षियों को दाना डालने निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने गहने करनाल जिले के असंध स्थित बजाज गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी और आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर दो लाख रुपये का लोन लिया था। इस रकम का इस्तेमाल उन्होंने नशा करने में किया।

इस मामले में शामिल आरोपी संदीप का पिछले दिनों करनाल में एनकाउंटर हुआ था। वह डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। दूसरा आरोपी बिजेंद्र दुष्कर्म के केस में जेल में बंद था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed