फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   41-year wait ends; two minor canals to be improved at a cost of Rs 3.70 crore

Hisar News: 41 साल का इंतजार खत्म, 3.70 करोड़ रुपये से सुधरेगी दो माइनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
41-year wait ends; two minor canals to be improved at a cost of Rs 3.70 crore
धान्सू माइनर की बदहाल तस्वीर फाइल फोटो।
घिराय। करीब 41 साल से जर्जर हालत में पड़ी धान्सू माइनर और सब माइनर के पुनर्वास का रास्ता साफ हो गया है। बरवाला के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के प्रयासों से दोनों माइनरों के लिए 370.87 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे सुलखनी, बुगाना और धान्सू गांवों के किसानों को राहत मिलेगी। माइनर बार-बार टूटने से सिंचाई का पानी बीच रास्ते में रुक जाता था और टेल पर स्थित खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत धान्सू के सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा ने कहा कि माइनरों की जर्जर हालत के कारण तीनों गांवों के किसानों को लंबे समय से सिंचाई में परेशानी हो रही थी। उन्होंने समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाने के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। तीनों गांवों की पंचायतें जल्द मंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.70 करोड़ से होगा पुनर्वास कार्य

धान्सू माइनर की आरडी 0 से 23000 तक और धान्सू सब माइनर की आरडी 0 से 13000 तक पुनर्वास करवाया जाएगा। इसके लिए कुल 370.87 लाख रुपये यानी करीब 3 करोड़ 71 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सिंचाई व्यवस्था में सुधार और खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed