Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Suspension of JE in Tohana, Fatehabad sparks unrest in the electricity corporation; work boycott held on Wednesday
{"_id":"6aaa5dcdf2b433b0a906a4f2","slug":"video-suspension-of-je-in-tohana-fatehabad-sparks-unrest-in-the-electricity-corporation-work-boycott-held-on-wednesday-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में जेई के निलंबन से बिजली निगम में उबाल, बुधवार को किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में जेई के निलंबन से बिजली निगम में उबाल, बुधवार को किया कार्य बहिष्कार
विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार के निलंबन के विरोध में समस्त जेई व एरिया इंचार्ज लामबंद हो गए हैं। इस संबंध में कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए वर्क सस्पेंड रखा गया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता को लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन में निलंबन को गलत और अनुचित बताया गया है। यह जानकारी प्रधान रामनिवास व सुशील खिच्चड़ ने दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) हिसार द्वारा एक सितंबर को जेई मुकेश कुमार को निलंबित किया गया है। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार यह कार्रवाई एकतरफा व प्राकृतिक न्याय के विपरीत है। जेई ने राजकीय कृत व्यवसाय का निर्वहन करते हुए विभागीय हित में कार्य किया था, बावजूद इसके बिना निष्पक्ष जांच और बिना पक्ष सुने कार्रवाई की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
कर्मचारियों ने मांग की है कि निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो लगातार कार्य का बहिष्कार जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।