{"_id":"6ab2b66ba98640914a09394f","slug":"accused-arrested-for-swindling-613-lakh-by-promising-a-railway-job-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-161624-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.13 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.13 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
रतिया। रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख 13 हजार 258 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद ने आरोपी अलीगढ़ निवासी आशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
इकोनॉमिक सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि गांव हसंगा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसकी बेटी और भतीजे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये में सौदा तय किया था। आरोपियों ने नौकरी लगवाने की प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से 6 लाख 13 हजार 258 रुपये ले लिए।
इसके बाद पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भी दिए गए। शिकायतकर्ता अपनी बेटी को लेकर अंबाला रेलवे कार्यालय पहुंचा। वहां उसकी बेटी की ज्वाइनिंग नहीं हुई। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।