{"_id":"6aaa0e7a1f8c9fb0eb06b0f1","slug":"video-akali-dal-stages-protest-over-power-crisis-in-guru-har-sahai-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय में बिजली संकट को लेकर अकाली दल ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय में बिजली संकट को लेकर अकाली दल ने दिया धरना
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में शिरोमणि अकाली दल की ओर से बुधवार को बिजली संकट और किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के विरोध में गुरुहरसहाय स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
हल्का इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए प्रतिदिन आठ घंटे बिजली उपलब्ध करवाने का वादा करने वाली सरकार अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण किसानों की फसलें पानी के अभाव में खराब होने की कगार पर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर भी कथित तौर पर अत्याचार किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।