{"_id":"6ab2b72657442889d20062d1","slug":"tractor-crashes-into-tree-near-lahariya-youth-dies-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-161634-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लहरियां के पास पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, युवक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लहरियां के पास पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, युवक मौत
Tue, 22 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
कुलां। गांव लहरियां के पास पेड़ से टकराया ट्रैक्टर। संवाद
कुलां। गांव लहरियां के पास मंगलवार दोपहर बाद एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक हिसार जिले के गांव किनाला निवासी अजय कुमार (22) की मौत हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव किनाला निवासी अजय कुमार पराली की गांठें फैक्टरी तक पहुंचाने का कार्य करता था। मंगलवार दोपहर बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कुलां की तरफ आया था। ट्रॉली छोड़कर वह ट्रैक्टर से कुलां से किनाला की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि लहरियां के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। हादसे में अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।