फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Police Lines team won the match by 4 runs

Fatehabad News: पुलिस लाइन की टीम ने 4 रन से जीता मैच

Tue, 22 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The Police Lines team won the match by 4 runs
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में चल रही नमो क्रिकेट लीग में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते एडीसी अनुराग
फतेहाबाद। पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान में आयोजित संदीप पाटिल जोन-2 नमो क्रिकेट लीग में मैच दूसरे दिन भी खेले गए। मंगलवार को प्री क्वार्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्री क्वार्टर मुकाबलों में धारनियां व पुलिस लाइन टीम के बीच मुकाबले हुआ। इसमें 4 रनों ने पुलिस लाइन की टीम विजेता रही। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धांगड़ व ढांड की टीमों के बीच मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में धांगड़ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर पहुंचने पर जोन प्रभारी अशोक भुक्कर और आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा रहे। एडीसी अनुराग ढालिया व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टॉस करवाकर दूसरे दिन के मुकाबलों की शुरुआत कराई गई। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को नशा न करने और समाज को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई। जोन प्रभारी अशोक भुक्कर ने बताया कि जोन-2 के मुकाबले फतेहाबाद पुलिस लाइन मैदान के अलावा गांव बोदीवाली के खेल स्टेडियम में भी हो रहे हैं।

प्रदेशभर में 24 जोनों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। संदीप पाटिल जोन-2 नमो क्रिकेट लीग का बुधवार को फाइनल खेला जाएगा। विजेता टीम को देवीदयाल तायल सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed