{"_id":"6a9ee5684a2aa68cd10d5348","slug":"video-santro-hits-motorcycle-in-fatehabad-csc-operator-injured-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सेंट्रो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, CSC संचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सेंट्रो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, CSC संचालक घायल
फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर सोमवार को सेंट्रो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गांव बनावाली निवासी सीएससी संचालक मदनलाल घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल के भाई भागीरथ ने बताया कि मदनलाल रतिया चुंगी पर सीएससी की दुकान चलाते हैं। वह किसी काम से मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान मिनी बाईपास पर तेज गति से आ रही सेंट्रो कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मदनलाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
भागीरथ ने आरोप लगाया कि कार चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
--
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।