फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   krishna janmashtami cultural program nahan bhavika rathi dance first

सिरमौर: नाहन में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, नृत्य में भाविका राठी प्रथम

Mon, 07 Sep 2026 04:11 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:11 PM IST
krishna janmashtami cultural program nahan bhavika rathi dance first
अग्र महिला मिलन समाज की ओर से हिंदू आश्रम नाहन में कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए पंजीरी और झूला सजावट प्रतियोगिता करवाई गई, जबकि कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में बालिकाओं की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष सरोज बंसल और मधु बिंदल ने की। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में चेतना ठाकुर और शिविका ठाकुर शामिल रहीं। मंच संचालन निशा अग्रवाल और अलका अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरोज बंसल, मधु बिंदल, मोहिनी गुप्ता, अनुभा गुप्ता, अलका गर्ग, सुदेश सिंगला और निशा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद ममता अग्रवाल और रिकी गुप्ता ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत निशा अग्रवाल की ‘फूला में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी...’ प्रस्तुति से हुई। निशा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल और शिल्पा सिंगला ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े गीतों और भजनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं ने भी पंजीरी तैयार करने और झूला सजाने में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पंजीरी प्रतियोगिता में हेमा गुप्ता ने प्रथम, हेमा गर्ग ने द्वितीय और निशा अग्रवाल व बबली गर्ग ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। झूला सजावट प्रतियोगिता में आरजू बंसल प्रथम रहीं। प्रीति लोहिया और शिल्पी सिंगला संयुक्त रूप से दूसरे तथा मोनिका गर्ग तीसरे स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में अरीजा सिंगला प्रथम, नायरा बंसल द्वितीय और ताष्वी बंसल तृतीय रहीं। वहीं वरिष्ठ वर्ग में भाविका राठी ने प्रथम, इनाया सिंगला ने द्वितीय तथा मनिष्का और तनवी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी बंसल, मधु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, सरोज बंसल, ज्योति गर्ग, रेणु गर्ग और सुदेश सिंगला समेत करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्व की उमंग को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में बारिश के बाद गोमती नगर के सिनेपोलिस मॉल के बाहर जलभराव

07 Sep 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह-सुबह लगा लंबा जाम

07 Sep 2026

VIDEO: पालतू कुत्ते ने पूरे परिवार को काटा, घर से बीहड़ तक खदेड़ने के बाद फिर लौटा; पड़ोसियों में भी दहशत

07 Sep 2026

VIDEO: बारिश में भर भराकर गिरा मकान, बाल बाल बचे परिजन

07 Sep 2026

पठानकोट में दो हजार का टोल बचाने के लिए लिंक सड़कों पर दाैड़ रही मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक रोके

विज्ञापन

फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद

मसूरी: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

07 Sep 2026
विज्ञापन

देहरादून: डोईवाला की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला, 37 घायल

07 Sep 2026

हमीरपुर: पदोन्नति से लेकर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तक, हमीरपुर में प्रवक्ता संघ ने उठाईं कई मांगें

मंडी: बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में नए दाखिले बंद

07 Sep 2026

ऊना में अचानक छाई घनी धुंध, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, वाहनों की लाइटें बनी सहारा

07 Sep 2026

हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त

लखनऊ में जलभराव से राहत के नाम पर सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा नाली का पानी

07 Sep 2026

मोगा के जीरा रोड पर ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक में लगी आग

लखनऊ में बारिश के बाद इंदिरा नगर के सेक्टर-9 में जलभराव

07 Sep 2026

गोंडा में पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

07 Sep 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

07 Sep 2026

फरीदकोट में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ने की तारीफ

फरीदकोट में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 125 कर्मचारियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

VIDEO: डीडीहाट के रामलीला मैदान में खेला गया वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

07 Sep 2026

उज्जैन: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से हुआ दिव्य शृंगार

07 Sep 2026

VIDEO: नंदोत्सव का छाया उल्लास, कृष्ण भक्ति में डूब श्रद्धालु

06 Sep 2026

नंदोत्सव में भजन संध्या और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

06 Sep 2026

VIDEO: ताजनगरी की पहल ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में लहराया परचम

06 Sep 2026

VIDEO: माध्यमिक मंडलीय बास्केटबॉल में आगरा बना ओवरऑल विजेता

06 Sep 2026

किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण: तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल, राधा बनकर मंदिर जा रही किशोरी से किया था दुष्कर्म

06 Sep 2026

VIDEO: यूपी टी-20 लीग: दिव्यांश के शतक से मेरठ मावरिक्स बना चैंपियन, फाइनल में लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से हराया

06 Sep 2026

गीता कॉलोनी के पास दो महीने से पानी को तरस रहे लोग

06 Sep 2026

VIDEO: पीएनजी लाइन में धमाके के साथ लगी आग, 12 फीट ऊंची उठी लपटें; तीन लोग झुलसे

06 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed