{"_id":"6a9e948340ca4dbc5c095666","slug":"video-large-consignment-of-heroin-seized-at-godhana-turn-120-kg-of-heroin-worth-rs3-crore-recovered-in-chandauli-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोधना मोड़ पर हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, तीन करोड़ की 1.20 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोधना मोड़ पर हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, तीन करोड़ की 1.20 किलो हेरोइन बरामद
चंदौली जिले में एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गोधना मोड़ अंडरपास सर्विस रोड के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और अलीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हेरोइन की खेप लेकर चंदौली में तस्करी के उद्देश्य से आने वाला है। सूचना के बाद संयुक्त टीम गोधना मोड़ अंडरपास सर्विस रोड के पास पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक युवक वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भूरे रंग का एक किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान अभिषेक सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, निवासी झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी के रूप में बताई। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद हेरोइन उसे वाराणसी के महमूरगंज क्षेत्र निवासी आयुष श्रीवास्तव ने दी थी। आयुष ने उसे गोधना मोड़ हाईवे के पास खड़े रहने का निर्देश दिया था। वहां उसे किसी अन्य व्यक्ति को हेरोइन की खेप सौंपकर बदले में रुपये लेने थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ पैसों के लालच में तस्करी का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन के अलावा 650 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों और हेरोइन की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।