{"_id":"6a9e959257a51b9c950b85f1","slug":"video-deliberations-held-on-village-issues-during-the-zila-parishads-first-quarterly-meeting-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में गांवों की समस्याओं पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में गांवों की समस्याओं पर हुआ मंथन
जिला परिषद हमीरपुर के गठन के बाद पहली त्रैमासिक बैठक सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। इनमें से अधिकांश मुद्दे आम जनता और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित थे। बैठक में भरेड़ी से अवाहदेवी सड़क की टारिंग,दरोगण पति कोट से ठाणा गांव, ख्याहं लोहाखरियां गांव धंगोटा सड़क को पक्का करने, धमरोल पंचायत के पल्ही गांव में पेयजल समस्या का समाधान, पट्टा से कंज्याण के लिए बस, कक्कड़ से चंडीगढ़ बस लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान और जनहित के कई अन्य मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई।परिषद के सदस्यों और अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय एवं वेतन के बारे में भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलेभर के गांव की समस्याओं पर चर्चा हुई,जैसे पेजयल, सड़क खेल मैदान और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श हुए। हमीरपुर से वाया चंबोह अवाहदेवी, भुक्कड़ जड़ोह होकर चंदरूही रूट के लिए बस सेवर के लिए बंद होने की बात की गई थी। आरएम ने कहा स्टाफ के कमी के चलते रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की जा सकी है। बैठक में कुछ विभागों से अधिकारी नहीं आए थे, लेकिन उनके कार्यालयों से कर्मचारी पहुंचे थे। सचिव को निर्देश दिए गए कि सभी विभागों के अधिकारियों को सूचित किया जाए ताकि आगामी बैठक में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हो और समस्याएं उनके समक्ष रखी जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।