फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One cleaning worker dismissed, notice to 14

Fatehabad News: एक सफाई कर्मचारी बर्खास्त, 14 को नोटिस

Mon, 07 Sep 2026 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
One cleaning worker dismissed, notice to 14
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी में कूड़ा डालते हुए
फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 33वें दिन सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रतिया में कार्यरत सफाईकर्मी भूप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 14 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं हालांकि उन्होंने इसे लेने से इन्कार कर दिया है। हड़ताल के कारण शहर के अंदर मुख्य सड़कों पर कचरा फैल रहा है और डंपिंग प्वाइंट भर चुके हैं। करीब साढ़े तीन हजार टन कचरा जमा हो चुका है।
विज्ञापन

नगर परिषद में सोमवार को भी डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के 52 में से 37 कर्मचारी काम पर नहीं आए। नगर परिषद में एचकेआरएन के तहत तैनात चालकों ने डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी चलाई और ग्रुप डी के कर्मचारी हेल्पर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी की मेनपावर काम पर न आने के चलते डीएमसी ने नोटिस जारी किया है। हालांकि एजेंसी के सुपरवाइजर पंकज का कहना है कि उम्मीद है मंगलवार को उनके कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
प्रशासन ने उन कर्मचारियों के नोटिस जारी किया है जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन मंगलवार को कार्रवाई कर सकता है। फतेहाबाद में 14 और रतिया में 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। नो वर्क नो पे के नगर परिषद तीन नोटिस पहले दे चुका है।
-
डोर टू डोर कचरा उठान का हुआ विरोध
नगर परिषद प्रशासन पुलिस लाइन से कचरा उठान गाड़ियों को वार्ड में भेज रहा है। सोमवार को 15 गाड़ियां कचरा उठान के लिए भेजी गईं। कई जगहों पर कचरा उठान गाड़ियों का विरोध भी हुआ। हालांकि जब्त नहीं की गई है।
-
आठ दिन से डंपिंग प्वांइटों से नहीं उठा कचरा
नगर परिषद प्रशासन शहर में पुलिस के पहरे में दो बार मुख्य डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठा चुका है लेकिन अब आठ दिन से कोई अभियान नहीं चला है। हालात ये है कि शहर के मुख्य प्वाइंटों पर कचरे के ढेर लग चुके हैं। कचरे में से अब बदबू आने लगी है। रोजाना 5 से 6 प्वाइंटों पर कचरे के ढेर में आग लगाई जा रही है।

-
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जारी हड़ताल सोमवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गई। सर्व कर्मचारी संघ और विभिन्न जनसंगठनों के सहयोग से कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शहर भर में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात तैनात रहा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के संस्थापक पूनम चंद रत्ती, अग्निशमन यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और संघ के कैशियर राजेश बागड़ी ने सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सफाई और दमकल कर्मचारियों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा है लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है।

फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी में कूड़ा डालते हुए

फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी में कूड़ा डालते हुए

फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी में कूड़ा डालते हुए

फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी में कूड़ा डालते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed