फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Door-to-door sanitation vehicles rolled out from the municipal office under police presence

Fatehabad News: पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पालिका से निकाले डोर-टू-डोर सफाई वाहन

Mon, 07 Sep 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door sanitation vehicles rolled out from the municipal office under police presence
रतिया नगर पालिका कार्यालय में खड़ी भारी पुलिस फोर्स :संवाद
रतिया। नगर पालिका कार्यालय में खड़े सफाई वाहनों को सोमवार देर शाम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। हड़ताली कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर शहर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के पुतले फूंकने का एलान किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मदद से डोर टू डोर कचरा उठान के तीन टाटा एस वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य सफाई वाहन बाहर निकलवाए। इन वाहनों को सफाई कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले हवा निकालकर पालिका परिसर में खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध किया और नगर पालिका सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कर्मचारी वाहनों को बाहर जाने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर थाना अध्यक्ष विजेंदर हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बिजली निगम के एसडीओ सुनील कांबोज मौजूद रहे।
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों ने पिछले दिनों डोर टू डोर कचरा उठान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार वाहनों को विभिन्न वार्डों से जबरन पालिका परिसर में खड़ा कर दिया था। वाहनों की हवा निकालने से वे खराब हो गए थे। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
उन्होंने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि सफाई व्यवस्था हर हाल में बहाल रखी जाए। इसी के तहत पुलिस की मदद से वाहनों को पालिका कार्यालय से बाहर निकाला गया।

-----------
हड़ताली कर्मी बोले- सरकार कर रही दमन
हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार पर दमन करने का आरोप लगाया। सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रजवंत, राजेंद्र बाटू और देवी लाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप लगाया। पदाधिकारियों ने कहा कि घटनाक्रम के विरोध में मंगलवार दोपहर 2 बजे शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे।

रतिया नगर पालिका कार्यालय में खड़ी भारी पुलिस फोर्स :संवाद

रतिया नगर पालिका कार्यालय में खड़ी भारी पुलिस फोर्स :संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed