{"_id":"6afaf97a53c0ed76430d0b41","slug":"video-firashata-ka-paranaeka-katha-sa-bjaraga-ka-mata-patana-ghayal-rasatara-sa-naramata-gata-palta-ka-bhara-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल; धुएं से मचा हड़कंप, गेट तोड़कर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल; धुएं से मचा हड़कंप, गेट तोड़कर निकाला बाहर
फतेहाबाद। शहर की नहर कॉलोनी में रविवार रात फ्रिज का कंप्रेसर फटने से हुए हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। मृतक की पहचान गुरदेव के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी उषा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरदेव और उनकी पत्नी उषा नहर कॉलोनी स्थित मकान में अकेले रहते थे। रविवार रात घर में अचानक फ्रिज का कंप्रेसर फट गया। इसके बाद मकान में धुआं भर गया। घर बंद होने के कारण धुआं बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद पड़ोसियों ने मकान का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों को बाहर निकाला। हादसे में गुरदेव की हालत गंभीर थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी उषा घायल हो गईं। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।