Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The 22nd grand 'Maa Bhagwati Jagran' will take place on the 21st; a procession carrying the sacred flame ('Jyot') of Maa Jwala will be held a day earlier.
{"_id":"6afaefea01dbc894eb0175e7","slug":"video-the-22nd-grand-maa-bhagwati-jagran-will-take-place-on-the-21st-a-procession-carrying-the-sacred-flame-jyot-of-maa-jwala-will-be-held-a-day-earlier-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"22 वां विशाल मां भगवती जागरण 21 को, एक दिन पहले निकलेगी मां ज्वाला ज्योत की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 वां विशाल मां भगवती जागरण 21 को, एक दिन पहले निकलेगी मां ज्वाला ज्योत की शोभायात्रा
फतेहाबाद। सर्व श्री वैष्णों भजन मंडल की ओर से 21 नवंबर को शहर की श्रीअरोड़वंश धर्मशाला में 22वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण को लेकर मंडल की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जागरण में संत-महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त होगा।
स्वामी श्री विज्ञान प्रेमानंद, संरक्षक ईश मेहता ने बताया कि जागरण से एक दिन पहले 20 नवंबर, शुक्रवार को मां ज्वाला ज्योत का आगमन होगा। इस अवसर पर शाम 6:15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीविचार आश्रम मंदिर से शुरू होकर तुलसीदास चौक, थाना रोड होते हुए कृष्णपुरा मोहल्ला तक पहुंचेगी। इसमें श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे। 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 8:15 बजे हवन यज्ञ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। रात 8:15 बजे पूजा-अर्चना की जाएगी, जबकि रात 9:15 बजे मां भगवती की ज्योत प्रचंड की जाएगी। इसके बाद भजन संध्या में भजन गायक मां भगवती का गुणगान करेंगे। 22 नवंबर को सुबह 6:15 बजे महाआरती होगी। वहीं महंत हरबंस, भजन प्रवाहक आशीष बंसी (दिल्ली वाले), स्वामी रामानंद गिरि महाराज और स्वामी कृष्णानंद गिरि महाराज सहित अन्य संतों का सानिध्य रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।