{"_id":"6af9f20f7a19a0a2610f65c9","slug":"procurement-has-ended-and-paddy-lifting-has-picked-up-pace-yet-203-lakh-metric-tonnes-remain-stuck-in-the-mandis-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164687-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खरीद बंद, धान उठान में तेजी, अब भी 2.03 लाख मीट्रिक टन मंडियों में अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खरीद बंद, धान उठान में तेजी, अब भी 2.03 लाख मीट्रिक टन मंडियों में अटका
Sun, 15 Nov 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की मंडी में पड़ा धान
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद बंद हो गई है और उठान का सिलसिला जारी है। जिले की सात मंडियों में कुल 7 लाख 73 हजार 467 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से 7 लाख 50 हजार 606 मीट्रिक टन धान की बिक्री हो चुकी है। 2 लाख 3 हजार 258 मीट्रिक टन धान का उठान होना अभी शेष है। हालांकि, मंडियों में बिना बिके धान की मात्रा घटकर 22 हजार 861 मीट्रिक टन रह गई है।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 13 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक कुल आवक पिछले सीजन की इसी अवधि के मुकाबले काफी कम है। पिछले साल 10 लाख 9 हजार 611 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा था, जबकि इस बार यह आंकड़ा 7 लाख 73 हजार 467 मीट्रिक टन है। यानी पिछले साल की तुलना में 2 लाख 36 हजार 144 मीट्रिक टन कम धान मंडियों में पहुंचा है।
-
उठान के मामले में रतिया मंडी सबसे आगे है। यहां अब तक 2 लाख 10 हजार 517 मीट्रिक टन धान का उठान दर्ज किया गया है। हालांकि, यहां अभी 85 हजार 188 मीट्रिक टन धान का उठान बाकी है। फतेहाबाद मंडी में 59 हजार 170 मीट्रिक टन धान उठाया जा चुका है और 10 हजार 261 मीट्रिक टन उठान शेष है। भट्टू कलां में 17 हजार 154 मीट्रिक टन उठान हुआ है, जबकि 4 हजार 194 मीट्रिक टन बाकी है।
विज्ञापन
भूना मंडी में 68 हजार 394 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है और 27 हजार 106 मीट्रिक टन शेष है। टोहाना में 83 हजार 186 मीट्रिक टन उठान के बाद 26 हजार 481 मीट्रिक टन धान उठाया जाना बाकी है। जाखल में 18 हजार 925 मीट्रिक टन उठान हुआ है, जबकि 49 हजार 656 मीट्रिक टन शेष है। धारसूल में 59 हजार 270 मीट्रिक टन धान का उठान दर्ज किया गया है।
-
रिपोर्ट के अनुसार, जिले की मंडियों में अब भी उठान की चुनौती बनी हुई है। कुल बिक्री के मुकाबले उठान का आंकड़ा 5 लाख 47 हजार 348 मीट्रिक टन है। ऐसे में शेष उठान पूरा करना मंडियों के लिए अहम रहेगा। मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला का कहना है कि मंडी में धान का उठान जारी है और खरीदा गया धान उठा लिया जाएगा।