Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Refrigerator compressor explodes in Fatehabad

फतेहाबाद में फटा फ्रिज का कंप्रेसर: पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; देर रात हुआ हादसा

Mon, 16 Nov 2026 11:17 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में घर में रखा फ्रिज पलभर में काल बन गया। रात के सन्नाटे में हुए धमाके के बाद मकान धुएं से भर गया और अंदर फंसे बुजुर्ग दंपती को बाहर निकालने के लिए पड़ोसियों को गेट तक तोड़ना पड़ा। इस हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए अस्पताल पहुंचीं।

विज्ञापन
Refrigerator compressor explodes in Fatehabad
फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर की नहर कॉलोनी में रविवार रात फ्रिज का कंप्रेसर फटने से हुए हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। मृतक की पहचान गुरदेव के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी उषा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका
हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरदेव और उनकी पत्नी उषा नहर कॉलोनी स्थित मकान में अकेले रहते थे। रविवार रात घर में अचानक फ्रिज का कंप्रेसर फट गया। इसके बाद मकान में धुआं भर गया। घर बंद होने के कारण धुआं बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद पड़ोसियों ने मकान का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों को बाहर निकाला। हादसे में गुरदेव की हालत गंभीर थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी उषा घायल हो गईं। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed