Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
Candidates for 68500 teacher recruitment staged protest Keshav Maurya residence over reservation discrepancies
{"_id":"6afaaa3c086a00a88f07ebeb","slug":"video-candidates-for-68500-teacher-recruitment-staged-protest-keshav-maurya-residence-over-reservation-discrepancies-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण विसंगति को लेकर केशव मौर्य के आवास का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण विसंगति को लेकर केशव मौर्य के आवास का घेराव किया
68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। आरक्षण नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शंख बजाकर न्याय की मांग उठाई और ‘केशव चाचा बाहर आओ’ के नारे लगाए। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों की डिप्टी सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी।
अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। उनका आरोप है कि आयोग के निर्देशों के बावजूद रिपोर्ट लागू नहीं की गई, जिससे प्रभावित अभ्यर्थियों में नाराजगी है। यह प्रदर्शन 79 दिनों से जारी है और अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने तथा आरक्षण विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने की भी मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं मिल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर बसों से ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।