Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who is sharad kapoor featured in shahrukh khan film josh and jp dutta loc kargil

कौन हैं शरद कपूर?: बड़ी फिल्मों में किया काम, पूर्व मुख्यमंत्री की पोती संग लिए फेरे; फिर कैसे हुए बदहाल?

Mon, 16 Nov 2026 04:38 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

  • शरद कपूर इन दिनों आर्थिक और शारीरिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं। 
  • सोशल मीडिया के जरिए उनकी स्थिति फैंस के सामने आई है। 
  •  पढ़िए कौन हैं अर्श से फर्श पर आने वाले शरद कपूर? 

विज्ञापन
Who is sharad kapoor featured in shahrukh khan film josh and jp dutta loc kargil
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में शरद कपूर के मुश्किल दौर की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए मिली है। नब्बे के दशक के यह मशहूर अभिनेता आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। आज की पीढ़ी के कई ऐसे दर्शक हैं जो शरद की फिल्मों और उनके बैकग्राउंड के बारे में नहीं जानते। 

विज्ञापन

कहां हुआ जन्म? 
शरद कपूर एक पंजाबी परिवार से आते हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद के पिता पेशावर में रहने वाले एक पंजाबी परिवार में आर्किटेक्ट के रूप में काम करते थे, हालांकि उनके माता-पिता के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

Who is sharad kapoor featured in shahrukh khan film josh and jp dutta loc kargil
शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor

कहां से हुई फिल्मी सफर की शुरुआत?
अभिनेता शरद कपूर ने साल 1996 में आई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'दस्तक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में  सुष्मिता सेन भी अहम भूमिका में थीं। मगर उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि  2000 में आई फिल्म 'जोश' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसमें उन्होंने गोवा में रहने वाले एक गिरोह के सरगना का किरदार निभाया था, जिसकी कई लोगों से दुश्मनी थी। उन्होंने जे.पी. दत्ता की फिल्म 'एलओसी: कारगिल' (2003) में मेजर विजय भास्कर और फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' (2004) में मेजर बिनोद सेनगुप्ता शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों ने भारतीय सिनेमा के युद्ध-फिल्म शैली में यादगार भूमिकाएं निभाईं। सलमान खान की फिल्म ‘ये है जलवा’ में भी वह दिखाई दिए। इन सब के अलावा शरद को 'तमन्ना',, 'त्रिशक्ति',और 'इसकी टोपी उसके सर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

Who is sharad kapoor featured in shahrukh khan film josh and jp dutta loc kargil
शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से शादी 
शरद कपूर ने साल 2008 में कोयल बसु से शादी की। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती हैं। कथित तौर पर कपल की संतान भी है। मगर शरद ने हमेशा अपने व्यक्तिगत जीवन को लाइमलाइट सो दूर रखा। इस वजह से शरद को कोयल के बारे में कोई भी करीब से नहीं जानता।

विज्ञापन

Who is sharad kapoor featured in shahrukh khan film josh and jp dutta loc kargil
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

2024 में टूटा आरोपों का कहर
साल 2024 अभिनेता के लिए मुश्किलें लेकर आया। जब 27 नवंबर को खार पुलिस में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि अभिनेता ने पेशेवर काम पर चर्चा के बहाने उसे अपने घर बुलाया लेकिन उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। अमर उजाला से पुरानी  बातचीत में शरद ने कहा, ‘मुझे अपने खिलाफ दर्ज किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। मैं अभी न्यूयॉर्क से लौटा हूं, और पुलिस ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मैं कोलकाता में हूं। यह घटना हुई ही नहीं, और मैं किसी को झूठा फंसा नहीं सकता।

Who is sharad kapoor featured in shahrukh khan film josh and jp dutta loc kargil
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

2026 में देख रहे बदहाली
कुछ दिनों पहले एक एनजीओ प्रतिनिधि ने शरद कपूर का वीडियो साझा किया। उसमें शरद ने खुलकर बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और पिछले दो साल से बिस्तर पर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें काम और आर्थिक मदद की जरूरत है, ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इसी बीच अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed