{"_id":"6afaaa393a3578bf7008546c","slug":"video-seven-year-old-female-leopard-caged-in-bahraich-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पिंजरे में कैद हुई सात वर्ष की मादा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पिंजरे में कैद हुई सात वर्ष की मादा तेंदुआ
बहराइच में शिवपुर विकासखंड के नवादा पूरे कस्बाती गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे वन विभाग के पिंजरे में एक मादा तेंदुआ कैद हो गई। गांव के आसपास कई दिनों से उसकी आवाजाही थी। रविवार रात उसने गांव निवासी मनोहर के बछड़े को मार डाला था। इसके बाद वन विभाग ने बबई नदी के पास गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया था। उसमें बंधी बकरी का शिकार करने पहुंची तेंदुआ कैद हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ कई दिनों से आबादी के आसपास दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना पर नानपारा रेंज की टीम क्षेत्र में गश्त और जागरूकता अभियान चला रही थी। तेंदुए को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे भी छोड़े जा रहे थे। बछड़े के शिकार के बाद वनकर्मियों ने उसके पदचिह्नों के आधार पर पिंजरा लगाया था।
तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम उसे रेंज कार्यालय ले गई। पशु चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. मनोज ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब सात वर्ष है और वह स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), लखनऊ की अनुमति मिलने के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।