Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Litton Das Dedicates Stunning Century to Daughter Anayra on Her Birthday, Shares Emotional Message

बेटी के जन्मदिन पर लिटन दास का यादगार शतक: खास अंदाज में किया सेलिब्रेट, हाथ में नोट लेकर दिया भावुक संदेश

Mon, 16 Nov 2026 05:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 05:40 PM IST
सार

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स टेस्ट में 179 गेंदों पर 120 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपना शतक बेटी अनायरा के जन्मदिन को समर्पित किया और हाथ से लिखा नोट दिखाकर उसे खास तोहफा दिया।

विज्ञापन
Litton Das Dedicates Stunning Century to Daughter Anayra on Her Birthday, Shares Emotional Message
लिटन दास - फोटो : Litton Das (facebook)

विस्तार

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के वांडरर्स मैदान पर शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारा। हालांकि, उनका यह शतक सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से ही खास नहीं रहा, बल्कि इसके पीछे एक बेहद भावुक वजह भी थी। लिटन दास ने अपना यह शतक बेटी अनायरा के जन्मदिन को समर्पित किया।
विज्ञापन
Trending Videos

Litton Das Dedicates Stunning Century to Daughter Anayra on Her Birthday, Shares Emotional Message
लिटन दास - फोटो : Fancode (videograb)
इस तरह मनाया जश्न
  • शतक पूरा करने के बाद लिटन दास ने कैमरे के सामने हाथ से लिखा एक नोट दिखाया। इस नोट पर लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस, यह शतक तुम्हारे लिए है।' नोट पर एक छोटी सी तस्वीर भी बनी हुई थी। मैदान पर मौजूद दर्शकों के लिए यह पल काफी भावुक और यादगार रहा।
  • दरअसल, लिटन दास अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसके साथ मौजूद नहीं थे। ऐसे में उन्होंने मैदान पर शानदार शतक लगाकर उसे खास तोहफा दिया। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बेटी के लिए एक भावुक संदेश साझा किया था।
  • उन्होंने लिखा, 'काश मैं तुम्हारे इस खास दिन पर तुम्हारे साथ होता, लेकिन दूर रहकर भी तुम हमेशा मेरे ख्यालों और दुआओं में रहती हो। आज और हमेशा मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। तुम्हारे पापा तुमसे इतना प्यार करते हैं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुश्किल में फंसी बांग्लादेश की टीम को लिटन दास ने संभाला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने महज 22 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डेब्यू कर रहे महफिजुल इस्लाम, मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद तंजीद हसन और तौहीद हृदोय ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। तंजीद ने 108 गेंदों पर 67 रन बनाए। हालांकि, रबाडा ने एक बार फिर वापसी करते हुए उनका विकेट हासिल किया। इसके बाद मुशफिकुर रहीम भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस समय बांग्लादेश का स्कोर 121 रन पर पांच विकेट था।

हृदोय के साथ मिलकर 206 रन की साझेदारी
मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करने आए लिटन दास ने तौहीद हृदोय के साथ मिलकर पारी को नई दिशा दी। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 206 रन की शानदार साझेदारी की। हृदोय ने 227 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक था, जो उन्होंने महज सात पारियों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में 224 रन बनाए थे। वहीं, लिटन दास ने 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने 179 गेंदों पर 120 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा। पहले दिन की आखिरी गेंद पर मार्को यानसेन ने हृदोय को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया और टीम का स्कोर 400 रन तक पहुंचाया।

Litton Das Dedicates Stunning Century to Daughter Anayra on Her Birthday, Shares Emotional Message
कगिसो रबाडा - फोटो : ANI
रबाडा ने झटके पांच विकेट
बांग्लादेश की पहली पारी 101.2 ओवर में 400 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, जबकि मार्को यानसेन को दो विकेट मिले। लिटन दास के लिए यह शतक टीम को मुश्किल से निकालने के साथ-साथ बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाने का भी जरिया बन गया। मैदान पर दिखाया गया उनका हाथ से लिखा संदेश इस शानदार पारी का सबसे भावुक पल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed