Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Abhay Chautala visits the residence of the late INLD District President Ashok Dhanimahu.
{"_id":"6ab156685afde949bb0e9ff4","slug":"video-bhiwani-abhay-chautala-visits-the-residence-of-the-late-inld-district-president-ashok-dhanimahu-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: इनेलो के दिवंगत जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू के निवास पहुंचे अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: इनेलो के दिवंगत जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू के निवास पहुंचे अभय चौटाला
भिवानी। इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला भिवानी पहुंचे। यहां उन्होंने इनेलो के दिवंगत जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अशोक ढाणीमाहू हमेशा एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करते रहे। उनका इस तरह असमय चला जाना पार्टी व संगठन दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक प्रकट करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार व मुख्य विपक्षी दल पर जमकर निशाना साधा। 27 सितंबर की रैली के बाद हरियाणा में बदलाव तयपूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को आयोजित की जाने वाली राज्यस्तरीय रैली का जिक्र करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह रैली प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा व्यवस्था से तंग आ चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। इस ऐतिहासिक रैली के बाद हर नागरिक की जुबान पर यही होगा कि हरियाणा में अगली सरकार केवल इनेलो की बनने जा रही है। जो दल कभी जनसंपर्क से दूरी बनाए हुए थे, वे आज इस रैली के डर से जनता के बीच जाने को मजबूर हो गए हैं। कांग्रेस में वर्चस्व की जंग, हुड्डा कर रहे पार्टी का बंटाधार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी और वर्चस्व की होड़ चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा ने अपने राजनीतिक रास्ते से हर कद्दावर नेता को दरकिनार किया है। चाहे वे राव इंद्रजीत सिंह हों, कुमारी शैलजा हों या कुलदीप बिश्नोई। हुड्डा की इस कोहनी मारो नीति ने अपनी ही पार्टी का बंटाधार कर दिया है। राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए चौटाला ने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस के 9 विधायकों के वोट कहां चले गए? इससे साफ है कि कांग्रेस केवल एक समानांतर गुटबाजी बनकर रह गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।