{"_id":"6ab104d8ecb672019d0cb27e","slug":"video-18-19-year-old-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-fathapur-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फताहपुर में 18-19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फताहपुर में 18-19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
फताहपुर इलाके में 18-19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया। परिवार ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है। मृतक की रिश्तेदार मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि युवक को कुछ लोग सड़क से अपने साथ ले गए थे। कुछ समय बाद वह वापस आया, लेकिन उसके साथ क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी परिवार को नहीं मिल सकी। परिवार ने युवक को साथ ले जाने वाले लोगों और उसके दोस्त से पूछताछ करने की मांग की है।
ऑल इंडिया वीर बबरी क्रांति दल के अध्यक्ष करण गिल ने भी मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि फोन रिकॉर्डिंग और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर उन्हें साजिश का संदेह है।
पुलिस अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि शव के पास से एक गोली/टैबलेट और सिरिंज मिली है। हालांकि, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि युवक ने खुद नशे का इंजेक्शन लगाया था। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। जांच में किसी की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।