{"_id":"6ab102cfcc7125780c0057d0","slug":"video-saltanapara-ma-lka-payalta-na-ralva-satashana-para-thaya-thharana-naii-vayavasathao-ka-kaya-varathha-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, नई व्यवस्थाओं का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, नई व्यवस्थाओं का किया विरोध
सुल्तानपुर में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग की ओर से लागू की गई नई व्यवस्थाओं पर आपत्ति जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
शाखा सचिव एसी मौर्य ने कहा कि लोको पायलट को ड्यूटी के बाद 36 घंटे के भीतर उसके मुख्यालय वापस भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए। लगातार दो नाइट ड्यूटी के बाद एक रात का विश्राम भी मिलना चाहिए। उन्होंने हर स्टेशन का मैप तैयार करने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। कहा कि सभी स्टेशनों के बजाय केवल जंक्शन और यार्ड का मैप बनाया जाए।
उन्होंने मेमो ट्रेन में लागू सिंगल मैन वर्किंग व्यवस्था को भी लोको पायलटों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर लखनऊ रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि विभागीय स्तर पर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगा। धरने में इंद्रजीत कुमार, पवन यादव, सदानंद मौर्य, अमित कुमार, शशांक कुमार, अतुल मौर्य, कृष्णा कुमार, हरिकांत यादव, मनीष कुमार, सुरेश चंद्र, मंजीत यादव, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।