{"_id":"6ab177f40448f7e55608be38","slug":"those-whom-the-bjp-is-getting-to-light-lamps-will-be-the-very-ones-to-bankrupt-it-abhay-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157409-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिनसे दीये जलवा रही, वही उसका दिवाला निकालेंगे : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिनसे दीये जलवा रही, वही उसका दिवाला निकालेंगे : अभय
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते अभय सिंह चौटाला।
भिवानी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा पांच किलो अनाज देकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिन लोगों से दीये जलवा रही है वही उसका दिवाला पीटेंगे। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को ‘कोहनी मार’ और दीपेंद्र हुड्डा को भाजपा का एजेंट बताते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी कटाक्ष किया।
अभय चौटाला सोमवार को इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के आकस्मिक निधन पर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने 27 सितंबर को नूंह में जननायक देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली को ऐतिहासिक बताया। भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो खुद को बड़ी राजनीतिक ताकत मानते थे वे अब लोगों की चौखट पर नाक रगड़ रहे हैं। उनके अनुसार हुड्डा ने राव इंद्रजीत, सैलजा, कुलदीप और अशोक तंवर को कोहनी मारी और अगला नंबर दीपेंद्र का है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरों पर अभय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा में कोई बुलाता नहीं इसलिए खाली बैठे हैं। कोई बुलाएगा तो चले जाएंगे।