फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav: RSS behind the division of the state, SP will win big in 2027; alliance with Congress will rem

अखिलेश का चुनावी प्लान: 2027 में बड़ी जीत दर्ज करेगी सपा, जारी रहेगा कांग्रेस से गठबंधन; आरएसएस पर बोला हमला

Mon, 21 Sep 2026 09:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Sep 2026 09:21 PM IST
सार

UP Assembly Elections: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह प्रदेश बांटने की साजिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav: RSS behind the division of the state, SP will win big in 2027; alliance with Congress will rem
सपा प्रमुख अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में रिकॉर्ड सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो आज प्रदेश को बांटने की बात कर रहे हैं, वही कल देश को बांटना चाहेंगे। इसके पीछे आरएसएस का हाथ है। हमें तो देश और प्रदेश को और ताकतवर बनाना है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल है, इसलिए नकारात्मक प्रचार पर करोड़ों खर्च कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के पास महंगाई व बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण की लूट की है। सपा ने 11 हजार पदों की लूट पर ऑडिट रिपोर्ट जारी की थी, लेकिन उसने एक भी पन्ने का जवाब नहीं दिया। कहा, प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। सरकार ने आउटसोर्स को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कराए। सरकारी नौकरी में आरक्षण देना पड़ता है। वेतन बजट से देना होता है। आउटसोर्स में वेतन एजेंसी से दिया जाता है। इसमें भाजपा के लोग आउटसोर्स कंपनियों से कमीशन लेते हैं।

विज्ञापन

सरकार को अदालत पर भरोसा नहीं

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बहुमत में नहीं है, तब भी वह संविधान की धज्जियां उड़ाती है। भाजपा सरकार कानून की परवाह नहीं करती है। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर सरकार के खिलाफ आब्जर्वेशन (टिप्पणी) दे रहा है। इस सरकार को न्यायालय पर भरोसा नहीं है और लोगों की जान ले रही है। सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये और स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा एक बार फिर की।

सरकार बनने पर गायों के लिए करेंगे विशेष प्रबंध
अखिलेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बैठक करके विधानसभा की आरक्षित सीटों को जीतने की रणनीति बनाई है। हाथरस की बेटी के परिवार को अभी भी न्याय नहीं मिला। खजनी में पुलिस की पिटाई से निर्दोष की जान चली गई। नकली दवाओं और कमीशनखोरी में भाजपा के लोग शामिल हैं। कहा, जो सरकार घोड़े के खाने में दलाली कर ले, उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर गायों की सेवा के लिए विशेष प्रबंध करेंगे।

निगेटिव प्रचार रोकने के लिए बने कानून
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिस तरह का निगेटिव प्रचार करती है, उसे रोकने के लिए कानून बने। हमारी सरकार बनने पर ऐसा कानून लाएंगे।
 
विज्ञापन

समाजवादी रथ देख घबरा गए हैं विरोधी

Akhilesh Yadav: RSS behind the division of the state, SP will win big in 2027; alliance with Congress will rem
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश ने समाजवादी रथ के रंग को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि गलत प्रचार करने वालों को रथ का लाल रंग नहीं दिख रहा है। उनका चश्मा ठीक नहीं है। अभी तो रथ डीजल भरवाने गया था, तभी विरोधी घबरा गए। कहा, चुनाव ड्यूटी में पीडीए के अधिकारियों को दूर रखा जा रहा है। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करें। कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लखनऊ में किन बीएलओ से मिले, उनकी सूची जारी की जानी चाहिए।

ओवैसी का प्रस्ताव ठुकराया
भाजपा को हराने के लिए बीते दिनों एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से दलों को साथ आने के आमंत्रण के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमारा पहले से जो गठबंधन है, वही रहेगा। उनका इशारा कांग्रेस की ओर था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed