{"_id":"684055517dca86f41407dfde","slug":"video-anil-vij-slam-rahul-gandhi-in-ambala-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: मंत्री विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले-अपनी गुणवत्ता भी बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: मंत्री विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले-अपनी गुणवत्ता भी बताएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा दौरे पर आए। इस दौरान ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते दिखे। राहुल गांधी ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें रेस वाले घोड़ों को रेस में, बारात वाले घोड़े को बारात में व लंगड़े घोडों को घर बिठाना है, इस पर विज ने चुटकी ली। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने सारे कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह का घोड़ा कह रहे हैं, कोई बारात का, रेस का या जंग का। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी भी गुणवत्ता बताएं कि ये बारात के घोड़े है, लंगड़े घोड़े या जंगी घोड़े हैं। वहीं, कांग्रेस नेता सुरजेवाला के बयान की हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) अब हेराफेरी सर्विस कमीशन बन गया है पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला ठीक कह रहे हैं क्योंकि इनके (कांग्रेस) समय में यह हेराफेरी सर्विस कमिशन ही था अब यह एचपीएससी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।