Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Seven accused arrested for getting passport made with the help of fake documents in Greater Noida
{"_id":"674080c18f0e217e200a5ad0","slug":"video-seven-accused-arrested-for-getting-passport-made-with-the-help-of-fake-documents-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट बनवाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट बनवाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
बिसरख कोतवाली पुलिस ने आधार कार्ड में पता बदलकर फर्जी नोटरी, रेंट एग्रीमेंट, दस्तावेजों से बिना पुलिस सत्यापन के पासपोर्ट बनवाकर लोगों को विदेश भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सचिन जौहरी निवासी एक्जोटिका ड्रीम विले गौर सिटी, एस विनोद कुमार निवासी गोल्फ होम सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, संजीद डे निवासी गोल्फ होम्स सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, संदीप कुमार निवासी राजनगर एक्सटेंशन नंदग्राम गाजियाबाद, वीरेंद्र कुमार निवासी जी-47 गामा-2, वीरेन्द्र सक्सेना निवासी सेक्टर 12 प्रताप विहार गाजियाबाद, दुर्गेश कुमार निवासी बबिता कालोनी बहलोलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 सील मुहर नोटरी, एक इंक पैड, 98 नोटोरियल टिकिट, फर्जी कूटरचित रेंट एग्रीमेंट, फर्जी पते का एक पासपोर्ट, पांच कंप्यूटर से (सीपीयू+मॉनिटर कीबोर्ड+माउस), फिंगर स्केनर मशीन, एक नाम के अलग-अलग पते के दो आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, दो बैंक पासबुक, पांच मोबाइल फोन, 10 स्टांप नोटरी, एक लैपटॉप बरामद किया है।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि एस विनोद कुमार, संजीद डे के ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन फार्म प्राप्त होने पर बिसरख कोतवाली से जब पुलिसकर्मी जांच के लिए पासपोर्ट पर दर्ज पते पहुंचे तो वहां के फ्लैट मालिक ने कहा कि संबंधित नाम के कोई भी किरायेदार नहीं रहते है। पुलिस एस विनोद कुमार, संजीद डे से संपर्क करती हुई महागुन मार्ट स्थित में सचिन जौहरी की शॉप नंबर-127 खन्ना किड्स जंक्शन/जनसेवा केंद्र पर पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।