{"_id":"69627687f77d09279e07e822","slug":"video-on-second-day-teams-conducted-water-quality-tests-at-22-locations-in-greater-noida-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेयजल की शुद्धता की चेकिंग: ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन 22 जगह टीमों ने की पानी की जांच, जानें क्या बोले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की शुद्धता की चेकिंग: ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन 22 जगह टीमों ने की पानी की जांच, जानें क्या बोले लोग
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 09:25 PM IST
Link Copied
ग्रेनो प्राधिकरण की टीमों ने दूसरे दिन भी 22 जगहों पर पानी की गुणवत्ता की जांच की। अधिकारियों का दावा है कि सभी जगह पानी की गुणवत्ता संतोषजनक मिली है।
प्राधिकरण की आठ टीमों ने सेक्टर अल्फा-1 व 2, बीटा 1 व 2, नॉलेज पार्क 1, 2 व 3, ज्यू-1, म्यू वन, ईकोटेक 1, 6, 7 व 8, टेकजोन- 4 व सेक्टर -10 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अपार्टमेंट्स में पानी की गुणवत्ता की जांच की। टीम को पानी में सभी बेंचमार्क मानकों के अनुसार मिले हैं। आरडब्ल्यूए और एओए से फीडबैक पानी की गुणवत्ता के लिए लिया गया है। सेक्टर-सोसाइटी में स्थानीय लोगों से भी गुणवत्ता पर बात टीमें कर रही हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि रैंडम जांच का यह अभियान सोमवार तक चलेगा। अगर किसी को पानी की गुणवत्ता के लिए शिकायत है तो इसे वरिष्ठ प्रबंधक जल (9205691408) और प्रबंधक जल (8937024017) के मोबाइल पर कॉल या मैसेज से बताएं। प्राधिकरण की टीम इसकी जांच कर शीघ्र ठीक कराएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।