फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Distraught over his mother s death young man ended his life by jumping in front of a train

मां की मौत के बाद बेटे ने दी जान: रक्षाबंधन पर बहन से बंधवाई राखी, पिता को खाना खिलाने के बाद कर ली खुदकुशी

Sun, 30 Aug 2026 06:40 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज़ एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 30 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

हरियाणा के फरीदाबाद में 26 वर्षीय प्रवेश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। मां की कैंसर से मौत के बाद वह मानसिक तनाव में था। रक्षाबंधन पर घर से निकला था।

विज्ञापन
Distraught over his mother s death young man ended his life by jumping in front of a train
युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में विष्णु कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मां की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन प्रवेश ने सुबह अपनी बहन से राखी बंधवाई। इसके बाद शाम को उसने अपने पिता के लिए खाना बनाया और उन्हें खाना खिलाया। खाना खिलाने के बाद प्रवेश ने पिता से कहा कि वह कुछ समय के लिए बाहर जा रहा है और जल्द वापस आ जाएगा। घर से निकलते समय उसने पिता से करीब 100 रुपये भी लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक प्रवेश के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह परिजनों को जीआरपी पुलिस से सूचना मिली कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रवेश के रूप में की। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed